वंदे मातरम के 150 वर्ष: पीपाड़ शहर में गूंजा राष्ट्रीयता और स्वच्छता का संदेश
By Shubh Bhaskar ·
22 Jan 2026 ·
48 views
वंदे मातरम के 150 वर्ष: पीपाड़ शहर में गूंजा राष्ट्रीयता और स्वच्छता का संदेश
पीपाड़ शहर।राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका पीपाड़ शहर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।पालिका अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने बताया कि न्यू सैनिक विद्यालय' में छात्र-छात्राओं के बीच देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए विद्यालय परिसर में कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वच्छता रंगोली प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।'वंदे मातरम' और राष्ट्र प्रेम पर आधारित कलाकृतियां और विचार प्रस्तुत किए गए।युवाओं ने राष्ट्रीय मूल्यों और वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर अपने विचार रखे।समारोह के दौरान केवल प्रतियोगिताओं तक ही सीमित न रहकर, सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक श्रमदान किया गया, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का प्रभावी संदेश मिला।नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह उत्सव 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। इस पूरे सप्ताह पालिका क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि भावी पीढ़ी हमारे राष्ट्रीय गौरव के इतिहास से जुड़ सके।"इस अवसर पर नगर पालिका के कार्मिक, विद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।