ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव आज 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 59 views
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव आज 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया।

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़-
अयोध्या राम जन्मभूमि स्थित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में वार्षिक महोत्सव का आयोजन गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को महंत जी की हवेली, ठिकाना गंगा बाग पर भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम संयोजक महंत प्रकाश दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे श्रृंगार के साथ आकर्षक झांकी सजाकर शुभारंभ किया। पंडित ओम प्रकाश अलोरिया,राजू भैया द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके पश्चात गायक कलाकार संजय राजस्थानी व जगमोहन पाराशर और राम भक्तों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम झूम कर नाचने लगे और राम भगवान के जयकारे लगाने लगे। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य एवं आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एवं प्रमुख जिम्मेदारी राम भक्त वीरेंद्र दाधीच द्वारा की गई। कार्यक्रम के इस अवसर पर बन्ना राम मीणा,संत नरेंद्र दास महाराज,पूर्व चेयरमैन प्रभु दयाल शर्मा,विनोद मिश्रा,हरि- राम गोठ,प्रेमनाथ धामाणी,चेतन जैफ,बृजेश शर्मा,एडवोकेट शेखर वशिष्ट,अवधेश साहू, बाबूलाल शर्मा,प्रेमचंद जैन, भगवान बिरवाल,पवन नरूका, सतीश शर्मा,रजनीकांत पटेल, मुकेश जोशी,संस्कार सैन, सिताराम सैन,डाक्टर नीरज शर्मा,सीता जोशी शर्मा,शारदा दाधीच,मीना विजय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। उसके बाद सभी को अल्पाहार दिया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube