ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जगतगुरु शंकराचार्य के समर्थन में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की रैली।

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 28 views
जगतगुरु शंकराचार्य के समर्थन में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की रैली।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सोनीपत-
प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुए कथित अव्यवहार के विरोध में एवं उनके समर्थन में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की हरियाणा व दिल्ली प्रदेश टीम द्वारा सोनीपत में रैली निकाली गई। यह रैली सुभाष चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सम्पन्न हुई।
रैली में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेन्दर सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट,ब्रज प्रांत प्रवक्ता गौ पुत्र हरि राजपूत सहित विभिन्न संगठनों के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली के दौरान संत समाज और गौ माता के सम्मान में नारे लगाए गए। इस अवसर पर *ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेन्दर सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट* ने कहा कि प्रयागराज में एक ब्राह्मण संत के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को गुरु मानते हैं, फिर भी संत के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और जगतगुरु शंकराचार्य के प्रति साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी देशभर में गौ माता के संरक्षण और सनातन धर्म के प्रति जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो गौ माता का नहीं, वह हमारा नहीं—चाहे वह कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो।”
ब्रज प्रांत प्रवक्ता गौ पुत्र हरि राजपूत ने कहा कि यदि संतों और ब्राह्मणों का अपमान किया गया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेने की मांग की,अन्यथा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
रैली के माध्यम से संगठन ने देशभर के सनातनी हिंदुओं और सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर गौ माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। अंत में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को दोहराया गया। बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube