भामाशाह ने राजकीय महाविद्यालय को भेंट की 7 फीट अलमारी
By Shubh Bhaskar ·
22 Jan 2026 ·
569 views
भामाशाह ने राजकीय महाविद्यालय को भेंट की 7 फीट अलमारी
पीपाड़ शहर।राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ में विकास कार्यों को लेकर भामाशाहों का सहयोग निरंतर मिल रहा है। गुरुवार को भामाशाह चंद्रशेखर व्यास एवं विजय कुमार व्यास द्वारा महाविद्यालय को कार्यालय कार्य हेतु सात फीट ऊँची अलमारी भेंट की गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कच्छावाहा ने भामाशाह का स्वागत करते हुए उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। भामाशाह श्री व्यास ने महाविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की घोषणा की।महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भामाशाह परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस सहयोग को संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण बताया।