ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माघ मेला विवाद के बाद संत समाज की मांग, शंकराचार्य को सम्मानपूर्वक पुनः कराए जाए गंगा स्नान

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 30 views
माघ मेला विवाद के बाद संत समाज की मांग, शंकराचार्य को सम्मानपूर्वक पुनः कराए जाए गंगा स्नान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

प्रयागराज-प्रयागराज में आयोजित माघ मेला के दौरान शंकराचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई कथित झड़प को लेकर संत समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद ब्रज भूमि के संत समाज ने एक स्वर में मांग की है कि शंकराचार्य जी को पुनः सम्मानपूर्वक गंगा स्नान कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रकरण के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि माघ मेला जैसे पवित्र आयोजन में शंकराचार्य के साथ हुआ व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी जानबूझकर योगी सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं एक संत हैं और संतों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं, इसलिए उन्हें हस्तक्षेप कर शंकराचार्य जी को सम्मान सहित गंगा स्नान कराए जाने के निर्देश देने चाहिए।
स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने और भी कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने संतों के साथ दुर्व्यवहार किया, यहां तक कि चोटी खींचने और जूतों से मारने जैसे कृत्य किए गए, उन सभी की तत्काल जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी संत के साथ ऐसा व्यवहार न हो।
महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि शंकराचार्य की पीठ भगवान शिव की गद्दी मानी जाती है और इस पीठ का अपमान करना अत्यंत पाप का कार्य है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन हिंदुओं के गौरव हैं और उनसे अपेक्षा है कि वे इस गंभीर मामले में त्वरित निर्णय लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
संत समाज का कहना है कि जब तक शंकराचार्य की पीड़ा का निवारण नहीं होगा और उन्हें सम्मानपूर्वक गंगा स्नान नहीं कराया जाएगा, तब तक यह मामला संतों के मन में टीस बनकर बना रहेगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube