सांस्कृतिक आयोजन से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है:, जगतगुरु स्वामी नरेंद्रiनंद सरस्वती शंकराचार्य
By Shubh Bhaskar ·
21 Jan 2026 ·
31 views
सांस्कृतिक आयोजन से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है:, जगतगुरु स्वामी नरेंद्रiनंद सरस्वती शंकराचार्य
सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम माघ मेले में चल रहे संस्कार भारती के 11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन मंगलवार को असम, उत्तर प्रदेश हिमाचल के लोक नृत्य और संगीत कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
सिलचर असम के कलाकारों ने श्री कृष्ण की रास लीला की सामूहिक नृत्य नाटिका पेश की। इसके अलावा चार साल के बालक ने माखन चोरी की लीला की सुंदर एकल नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व दिन में स्कूली बच्चों की गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें दो सौ ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ काशी सुमेरु पीठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की धरती सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर देश भर में प्रसिद्ध है। सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं और सद्भावना को ऊर्जा मिलती है। शंकराचार्य जी का स्वागत संस्कार भारती काशी प्रांत की मातृ शक्ति संयोजक प्रेमलता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कला संयोजक प्रो सचिन सैनी, दृश्य कला संयोजक कलाकार रवीद्र कुशवाहा, प्रान्त संगठन मंत्री दीपक शर्मा, सुशील राय, विशाल यादव धरती मां को चूमन वाला प्रियंका चौहान, रागिनी चंद्रा संदीपमा वर्मा,
डॉ रश्मि शुक्ला, रंजना त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विभव शंकर मिश्रा व डॉ सचिन सैनी ने किया।