ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हजूरी गेट रघुनाथ जी के मंदिर में पोष बड़े का किया आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 20 Dec 2025 · 17 views
हजूरी गेट रघुनाथ जी के मंदिर में पोष बड़े का किया आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर पुजारी संघ ने पोश बड़े का आयोजन आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 शनिवार को हजूरी गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री राम रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में किया गया। महंत पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि पोश बड़ा महोत्सव एवं महिला मंडली द्वारा सत्संग हर वर्ष पोश माह में किया जाता है। नरसिंह हनुमान मंदिर महिला मंडली द्वारा सत्संग किया गया। जिसमें प्रभु के भजन गाए गए साथ ही प्रभु से विश्व शांति विश्व कल्याण की कामना की। महिला मंडली की अध्यक्ष दुर्गा देवी शर्मा के साथ पूरी महिला मंडली की सदस्यों ने सत्संग किया महिला मंडली में पुष्पा देवी,मिथलेश जैमन, लता शर्मा, आशा शर्मा,सरोज देवी, रूपल सिंह, खुशी सोनी, श्रेया शर्मा, माधवी शर्मा, पिंकी शर्मा आदि उपस्थित रही। पुजारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी महंत पंडित विवेकानंद शर्मा द्वारा दी गई

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube