ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु वृंदावन धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू।

By Shubh Bhaskar · 21 Jan 2026 · 75 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु वृंदावन धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हरियाणा- देश में गौ माता की वर्तमान स्थिति को लेकर गौ भक्तों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। गौ सेवकों का कहना है कि आज भारत में गौ माताओं की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं गौ सेवा करने वाले लोगों को कई बार झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों तक कोई भी गौ माता की रक्षा और सम्मान को लेकर ठोस पहल करता नजर नहीं आ रहा है।
गौ पुत्रों का आरोप है कि चाहे भाजपा हो, कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या आम आदमी पार्टी—देश की सभी राजनीतिक पार्टियां केवल वोट और नोट की राजनीति में लगी हैं। चुनाव के समय गौ माता को मुद्दा बनाकर वोट तो ले लिया जाता है, लेकिन बाद में उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जाता।
इसी के विरोध में और गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ आज दिनांक 21 जनवरी को हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ से श्रीधाम वृंदावन के लिए एक ऐतिहासिक पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में गौ पुत्र तरुण मदान हिन्दू, दर्पण हिन्दू, जतिन हिन्दू, नैतिक हिन्दू, साहिल हिन्दू, यश हिन्दू, अजय हिन्दू, लक्ष्य हिन्दू, सोमवीर (खानपुर कला) सहित अनेक गौ भक्त एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता दोपहर एक बजे बहालगढ़ से वृंदावन धाम के लिए रवाना हुए।
इस पदयात्रा की देखरेख ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में की जा रही है। सभी संगठनों के सनातनी हिंदू एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बागेश्वर पीठ के महंत श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भी दिल्ली से वृंदावन धाम तक पैदल यात्रा निकाली गई थी। उसी भावना से प्रेरित होकर सच्चे गौ पुत्रों ने संकल्प लिया है कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं कराया जाएगा, तब तक वे न रुकेंगे, न झुकेंगे।
गौ पुत्रों ने देशवासियों से अपील की है कि इस पावन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गौ माता के सम्मान हेतु एकजुट हों। उन्होंने कहा कि गौ माता केवल किसी एक संगठन या व्यक्ति की माता नहीं है, बल्कि समस्त सनातनी समाज की माता है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर आगे बढ़ें और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाएं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube