रा.बा.उ.मा.वि. बालेटा में हुआ जर्सी व स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jan 2026 ·
112 views
रा.बा.उ.मा.वि. बालेटा में हुआ जर्सी व स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बालेटा-
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीरू मीणा, अदिति शर्मा एवं संगीता देवी द्वारा कक्षा ०1 से ०5 तक के सभी 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम होते रहते हैं। कभी समाजसेवी, कभी भामाशाह तो कभी विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को जर्सी, जूते, बैग, मोजे, बोतल, स्टेशनरी सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इससे पूर्व भी विद्यालय में जूते, मोजे, जर्सी, यूनिफॉर्म एवं पानी की बोतल जैसी आवश्यक वस्तुएं विद्यार्थियों को प्रदान की जा चुकी हैं। प्रधानाचार्य रक्तवीर संगीता गौड़ ने मिडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उन्हें पढ़ाई में सुविधा मिल सके और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को आज नए बैग मिले तो उनके चेहरों पर अलग ही मुस्कान देखने को मिली। सभी विद्यार्थी नए बैग पाकर बेहद खुश नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।