ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आचार्य विहर्ष सागर के 2 दिवसीय दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम का हुवा आगाज* ।

By Shubh Bhaskar · 20 Dec 2025 · 54 views
*आचार्य विहर्ष सागर के 2 दिवसीय दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम का हुवा आगाज* ।।
सलुम्बर। नगर के श्री दिगंबर जैन बोर्डिंग में आचार्य विहर्ष सागर महाराज के दो दिवसीय दीक्षा दिवस का कार्यक्रम शनिवार व रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।
मुनि संघ अध्यक्ष सुशील कुमार मिंडा ने बताया कि आचार्य विहर्ष सागर महाराज ससंघ सानिध्य में पूज्य आचार्य श्री के दो दिवसीय 28वें दीक्षा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिन आज्ञा गुरु आज्ञा के साथ ही श्री जी की प्रतिमा को रजत रथ में विराजित कर भव्य घट यात्रा निकाली गई जो श्रमण भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग रावली पोल आज़ाद मोहल्ला हॉलीचोक गाँधीचौक बस स्टैंड तुलसी मार्ग चुंगीनाका होते हुए श्री दिगंबर जैन बोर्डिंग पहुँचि घट यात्रा में समाज के युवा व महिला पुरुष का उत्साह पूरे चरम पर था धार्मिक धुनो पर थिरकते श्रावक श्राविकाओ का उत्साह देखते ही बन रहा था घट यात्रा के जैन बोर्डिंग पहुँचने पर ध्वजारोहण पंडाल उद्घाटन के पश्चात घटयात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हुई जहाँ पर चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन के बाद जिन अभिषेक व पूज्य आचार्य श्री के प्रवचन हुए दोपहर में चौंसठ रिद्धि विधान के आयोजन में श्री जी को सोधर्म इंद्र इंद्राणी मंजु देवी सुरेश कुमार मावजियोत चक्रवर्ती कमला देवी कन्हैयालाल भीमावत कुबेर इंद्र इंद्राणी शकुन्तला देवी धीरजमल भूता परिवार द्वारा अर्घ्य समर्पित किए रात्रि में आरती के पश्चात पद्मावती महिला मंडल द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । मुनि संघ के कमलेश तोरावत ने बताया कि रविवार को पूज्य ससंघ की आहारचर्या के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे सबसे आगे पंचरंगी ध्वज के साथ पाँच अश्व धार्मिक स्वर लहरिया बिखेरता बेंड भक्ति में झूमते युवा साथी विभिन्न वेश भूषाओं में महिला मंडल की महिलायें आचार्य ससंघ के साथ ही इस दो दिवसीय दीक्षा दिवस के कार्यक्रम में सेंकडो की तादाद में स्थानीय समाज के सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत रमेश कुमार कुणीया अभय कुमार गाँधी महेंद्र रूपावत भवरलाल कंठालिया प्रभुलाल दोषी यशवंत पारडिया कांतिलाल जैन जयंतीलाल गाँधी महेश गाँधी महावीर दोषी मुनि संघ कोषाध्यक्ष मणिलाल मालवी गजेंद्र दोषी कल्पेश पारडिया प्रियदर्शी गाँधी जयेश गढ़िया विशाल दोषी मुकेश तोरावत ऋषभ सिंघवी गौरव रग्जियोत भावेश सिंघवी भवरलाल भीमावत जवेरचंद सिंघवी लीना पारडिया शिवानी राजकुमारी कोठारी भावना दीपिका कल्पना जयश्री ज्योति सुलोचना चेतना शाह अंजना सविता सिंघवी कविता दीपिका सपना तारा भीमावत साथ ही इंदौर छत्तरपुर दिल्ली मुंबई नागपुर आंकोला और सलुम्बर के आस पास के सभी गाँव से समाज के श्रावक श्राविकाए सम्मिलित हुए ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube