भाजपा के ०2 वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को एलईडी के माध्यम से बताने के लिए विकास रथ को जनता के बीच भेजा!
By Shubh Bhaskar ·
20 Dec 2025 ·
44 views
भाजपा के ०2 वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को एलईडी के माध्यम से बताने के लिए विकास रथ को जनता के बीच भेजा!
माचाड़ी कस्बे में फोरलेन हाईवे को अलग से बनाए जाने का विरोध कर दिया ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- भाजपा सरकार के ०2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा पिछले ०2 वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यो को LED के माध्यम से विकास रथ को जनता के बीच भेजा गया। इस अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ के मंडल माचाड़ी की ग्राम पंचायत माचाड़ी,ग्राम पंचायत डोरोली, ग्राम पंचायत पाटन ग्राम पंचायत छिलोडी में भेजा गया। इस रथ के माध्यम से सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा व जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने राजस्थान के विकास कार्य जैसे ऊर्जा,चिकित्सा,सड़क,पानी बिजली,मकान आदि के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य किए गए व इन सभी को जनता के बीच विस्तार से जानकारी देते हुए रथ के माध्यम से दिखाया गया।इस अवसर पर सीएम साहब का संदेश सभी को बताया कि जनता के कार्यों को बिना रुकावट के अनवरत किया जायेगा इस अवसर पर माचाड़ी मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह नरूका, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधान सभा प्रभारी पंडित धर्मविर शर्मा,संयोजक हरि शंकर खंडेलवाल,प्रेमनाथ धमाणी, राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया,सह संयोजक बादल सैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन चंद बंटवाडा, महामंत्री महेश इन्दोरिया,मंडल उपाध्यक्ष रतन तिवाड़ी,पाटन सरपंच सरोज मीणा,ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार शर्मा, बिलेटा सरोज मीणा,राजपुर छोटा संतोष कुमार शर्मा, छिलोडी मुकेश कुमार मीणा, सरपंच प्रतिनिधि आंनद सिंह नरूका,कमलेश कुमार यादव, संजय सिंह,अनुप कुमार मीणा, किशन चंद प्रजापत,माचाड़ी भाजपा के मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे। माचाड़ी में इस शिविर में जनता ने बनाए जा रहे ०4 लेन रोड के विरोध में बताते हुए कहा कि SDM रैणी को ज्ञापन दिया गया है ,जनता का कहना है कि पहले से चले आ रहे ०2 लोन रोड का चौड़ाईकरण नहीं करके अलग से ०4 लेन रोड का सर्वे कर लिया गया है! और अब उसको ही बनाया जाएगा जिससे किसान की पूरी जमीन बर्बाद की जा रही है! किसानों के सामने रोजगार के संकट खड़े हो जायेगे।जनता का कहना है कि अगर अलग से ०4 लेन माचाड़ी में निकाला जाएगा तो किसान आंदोलन करेंगे।जनता ने प्रभारी पंडित धर्मवीर शर्मा को बताते हुए कहा कि पहले से चले आ रहे ०2 लेन के चौड़ाईकरण करने की बात ज्ञापन में रखी है।