ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मनाया ‘कर्तव्य बोध दिवस’, शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 129 views
पीपाड़ में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मनाया ‘कर्तव्य बोध दिवस’, शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

पीपाड़ शहर।राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पीपाड़ शहर की ओर से 20 जनवरी मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नं 12, पीपाड़ शहर में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की ओर से शिक्षकों में कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल रहे। अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष भारमल खदाव ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ पीपाड़ शहर नरेन्द्रसिंह राठौड़ उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि नेमाराम रॉयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन आदर्शों को अपनाकर शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपाराम खोजा ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार पर विचार रखे, वहीं जिला अध्यक्ष भरतसिंह खुड़खुड़िया ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश आचार्य ने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास पर विचार व्यक्त किए। जिला मंत्री सुभाष बिश्नोई ने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन उपशाखा मंत्री लक्ष्मण भाटी बुचेटी ने किया। अंत में उपशाखा अध्यक्ष भारमल खदाव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संजीव व्यास , महेन्द्र सेंगवा, कुलदीप गोदारा , सत्ताराम सोलंकी, श्रवणराम टोगस, भेराराम चौधरी, दुर्गाराम, सोहनलाल सांखला, रमेश दाधीच, रेखाराम विश्नोई, लीला चौधरी, ज्योत्स्ना भाटी, रितु टाक, मंझु, सोहनलाल टाक, जगदीश सिंह, प्रकाश सेंवर, श्रवणराम गर्ग, विजयलक्ष्मी ओ, कालुराम , नटवर सिंह, हेमंत भींचर, मालाराम, गोकुलराम सोलंकी, रामनिवास खोजा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, संगठन पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube