ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर के सुनील तिवारी बने प्रयोगशाला सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 28 views
अलवर के सुनील तिवारी बने प्रयोगशाला सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- दिनांक 19 जनवरी 2026 सोमवार को गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय, जयपुर में प्रदेश भर से चिकित्सा विभाग के प्रयोगशाला सहायक एकत्रित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से अलवर के सुनील कुमार तिवारी को प्रयोगशाला सहायक संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नारायण सोनी ने माल्यार्पण कर विधिवत कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का विश्वास जताया। इस अवसर पर
कार्यक्रम में जीतू राम खाती, विकास बेनीवाल,मजीद खान (चूरू),असगर अली (डीडवाना), दीनदयाल स्वामी(टोंक),लोकेश शर्मा (भीलवाड़ा),अभय सिंह राठौड़ (चित्तौड़गढ़),रेवंत सिंह (बाड़मेर),सुशील कुमार (धौलपुर)सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रयोगशाला सहायक उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुनील तिवारी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रयोगशाला सहायकों के अधिकारों, समस्याओं और हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube