ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रचंड महादेव मंदिर में 30वां रामायण पाठ संपन्न, भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण।

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 14 views
प्रचंड महादेव मंदिर में 30वां रामायण पाठ संपन्न, भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
अलवर दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को जेल का चौराहा स्थित प्राचीन श्री प्रचंड महादेव मंदिर में विगत एक माह से चल रहा श्रीरामचरितमानस पाठ के अंतर्गत 30वें रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में भजन-कीर्तन हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान श्रीरामलला के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं सायंकाल 1100 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन होगा तथा केसर युक्त दूध का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
उन्होंने समस्त भक्तजनों से इस पुण्य एवं धार्मिक आयोजन में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube