लगातार छठे वर्ष भी सर्व समाज हेल्प टीम की मानवीय पहल, ठंड में गरीबों को बांटे कंबल।
By Shubh Bhaskar ·
20 Jan 2026 ·
14 views
लगातार छठे वर्ष भी सर्व समाज हेल्प टीम की मानवीय पहल, ठंड में गरीबों को बांटे कंबल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच सर्व समाज हेल्प टीम समिति राजगढ़ द्वारा लगातार छठे वर्ष भी गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति वर्ष 2021 से निरंतर हर साल कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में लंबे समय से जनहित के कार्यों में सक्रिय सर्व समाज हेल्प टीम ने सोमवार 19 जनवरी सोमवार शाम रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,रैन बसेरा,बारलाबास,टहला चौराहा,बिजली घर,पुलिस थाना सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल दान किए। टीम के वरिष्ठ सदस्य अशोक बसवा एवं विक्रम फोजी सकट ने बताया कि भीषण शीतलहर को देखते हुए ठिठुर रहे लोगों को मौके पर ही कंबल ओढ़ाए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान और राहत साफ नजर आई।
इस अवसर पर राकेश मीना एवं सैतान भाकरी ने बताया कि समिति हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों की सहायता करती आई है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गर्मियों में बेजुबान जानवरों के लिए चुग्गा-दाना डालने और परिंडे लगाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने सेवा का संकल्प लेते हुए समाज के सामर्थ्यवान लोगों से आगे बढ़कर गरीबों की मदद करने की अपील की।
इस सेवा कार्य में राजगढ़ उपखंड के जनसेवक जुगनू तमोली सहित टीम के सक्रिय सदस्य शैलेंद्र खटाना,पप्पू बैरवा थोसड़ा,विक्रम फोजी,प्रमोद सैनी सकट,सैतान भांकरी, अशोक बसवा,राकेश कोठी (नारायणपुर),सुनील भाकरी, दीनू डीलर,दुब्बी मुकेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को इस कार्यक्रम की जानकारी टीम संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा दी गई।