श्री शांति बाल विद्यालय में सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे यातायात के नियम
By Shubh Bhaskar ·
20 Jan 2026 ·
64 views
श्री शांति बाल विद्यालय में सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखे यातायात के नियम
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के श्री शांति बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित परिवहन इंस्पेक्टर विभा व्यास ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर चलते समय एकाग्रता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।परिवहन विभाग के श्रवण राम सिरोही और भींयाराम चौधरी ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को सड़क पर सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे न केवल स्वयं नियमों का पालन करें, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।विद्यालय के प्रबंध निदेशक गोबरसिंह कच्छावाह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति संस्कार विकसित करना जरूरी है। इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को जो जानकारी मिली है, वह उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली।