ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हमारे बच्चे हमारा आंगन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया बच्चों का भविष्य संवारने पर ध्यान दें शिक्षक

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 12 views
हमारे बच्चे हमारा आंगन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया बच्चों का भविष्य संवारने पर ध्यान दें शिक्षक


दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश सैदपुर गाजीपुर मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित "हमारे बच्चे हमारा आंगन" कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत करने के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए किसे लोगों ने सराहा। मिर्जापुर एवं नगर पंचायत सैदपुर के पांच से छह वर्ष के निपुण बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का बुके देकर स्वागत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा हर तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से धनराशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक कॉन्वेंट विद्यालयों के शिक्षकों से योग्यता में कम नहीं है। उनके पास जानकारी भी काफी ज्यादा है, अगर वह अपना पूरा मन बच्चों के भविष्य के संवारने पर लगा दें तो यहां के बच्चे आगे चलकर सफल इंसान बनेंगे। शिक्षक प्राथमिकता के आधार पर बच्चों के शिक्षण उन्हें अनुशासित बनने पर ध्यान दें। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव, ग्रामप्रधान रजई यादव, एबीआरसी अरुण पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के नकल मंत्री इसरार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडेय, शिक्षक पीयूष श्रीवास्तव आदि थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube