ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कम बजट को लेकर नगर विकास मंत्री को पत्र सोपा

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 10 views
कम बजट को लेकर नगर विकास मंत्री को पत्र सोपा दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश सैदपुर गाजीपुर : नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत में विकास को गति देने का भरोसा दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुभाष सोनकर अपने पुत्र राहुल के साथ सोमवार को लखनऊ स्थित मंत्री आवास पर उनसे मिले। बजट के आभाव में समुचित विकास न होने की बात कही, मंत्री ने कहा कि आवश्यक कार्यों का डीपीआर बनवाकर विभाग को सौंपे कार्य कराए जाएंगे।
बता दें कि राज्यवित की धनराशि कम होने से नगर में विकास का पहिया रुक गया है। कई गलियां, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कहीं कहीं जलनिकासी की सूचित व्यवस्था नहीं है तो कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करना है। इन सब कार्यों के न होने से जनता निराश है। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि नगर विकास मंत्री से मिले और उन्हें पत्र सौंपा। वंदन योजना के तहत नगर के प्रमुख बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर के सुंदरीकरण, स्टेशन रोड पर व्याप्त जलनिकासी की समस्या, वार्ड दो में स्थित बारी में जल निकासी एवं सड़क निर्माण के अलावा गंगा घाटों को जोड़कर उनके सुंदरीकरण की मांग की। मंत्री ने कहा कि सभी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों को विकास से संतृप्त करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube