ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय किसान महासभा में मीनाक्षी मीणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 59 views
राष्ट्रीय किसान महासभा में मीनाक्षी मीणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राष्ट्रीय किसान महासभा के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार चौधरी की अनुशंसा पर किसान महासभा संयोजक बनवारी लाल कुड़ी एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा अलवर जिले में किसान विरोधी कानूनों तथा ईआरसीपी की मांग को जोर-शोर से उठाने वाली रैणी उपखंड क्षेत्र आंदवाडी गांव की मीनाक्षी मीणा (आंदवाड़ी, रैणी) को राष्ट्रीय किसान महासभा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मीनाक्षी मीणा ने राष्ट्रीय किसान महासभा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर किसान, मजदूर, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बनकर सदैव खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में वे पिछले 10 वर्षों से किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं और अब पूरे प्रदेश में किसानों के हितों के लिए दिन-रात संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसानों की बिजली,खाद,बीज सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मीनाक्षी मीणा ने कहा कि संगठन की ताकत से किसान आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने अपने संबोधन के अंत में नारा दिया—
“जय जवान, जय किसान, जय किसान आंदोलन।”

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube