ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, परिवहन विभाग ने किया जागरूक

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 24 views
शाहपुरा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, परिवहन विभाग ने किया जागरूक

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज शाहपुरा स्थित परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी अनिल कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत आमजन और विशेषकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावरिया, जिला टोंक के विद्यार्थियों का दल प्रधानाचार्य रामगोपाल पोशाक के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण पर शाहपुरा पहुंचा। परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, गति सीमा पालन और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
परिवहन अधिकारी अनिल कायथ ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों पर जाकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube