ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शैक्षिक शोध कार्यों के कुशल संपादन हेतु डॉ. मण्डेला का स्वागत एवं अभिनन्दन

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 50 views
शैक्षिक शोध कार्यों के कुशल संपादन हेतु डॉ. मण्डेला का स्वागत एवं अभिनन्दन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा सत्र 2025-26 में “डी.एल.एड.प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप की उपादेयता का अध्ययन” विषय पर किए जा रहे जिला स्तरीय शोध की अंतिम कार्यगोष्ठी में बोलते हुए शोध कार्य की गंभीरता और उपादेयता पर प्रभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश मण्डेला ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित शोध समूह द्वारा जिला स्तरीय शोध के संयोजक एवं आईएफआईसी प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. मण्डेला का डाइट के माध्यम से विगत दो दशकों से भी अधिक समय से निरंतर किए गए अकादमिक, शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कार्यों के लिए साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में डर्फ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला स्तरीय शोध के सदस्य डॉ. प्रहलाद सिंह दायमा, जगदीश चन्द्र शर्मा, शबनम तंवर, वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद चौहान, धर्मीचंद जैन, दुर्गेश सेन,सीएमडीई प्रभागाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र दीक्षित, व्याख्याता नितिन कुमार जावलिया, नारायण लाल बलाई, अमिता मूंदड़ा सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे। शैक्षिक शोध कार्य के प्रशिक्षक एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. कैलाश मण्डेला इसी सत्र में 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके द्वारा शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान क्षेत्र में दी गई सुदीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय राजकीय सेवाओं के लिए शोध समूह द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने शिक्षा विभाग के लिए डॉ. मण्डेला द्वारा दिए गए अमूल्य शैक्षिक योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी कार्य शैली को अविस्मरणीय बताया। अंत में नितिन जावलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube