ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

60 बसंत वरिष्ठ नागरिक समिति ने बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 64 views
60 बसंत वरिष्ठ नागरिक समिति ने बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया

दैनिक शुभ भास्कर महावीर सिंह गरासिया राजस्थान उदयपुर विज्ञान समिति परिसर में 60 बसंत वरिष्ठ नागरिक समिति के 101 सदस्यों ने धूमधाम से बसंत उत्सव मनाया । अध्यक्ष इंजीनियर मेहता ने स्वागत भाषण में समिति की भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर दो नवीन सपत्नीक सदस्यों—श्रीमती एवं इंजीनियर जी. के. तिवारी तथा श्रीमती एवं इंजीनियर पुष्करना का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री यादव जी ने बसंत पंचमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सरल शब्दों में बताया। इंजीनियर भार्गव जी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें स्नेहपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। टाटा सोलर के प्रतिनिधि ने ग्रीन एनर्जी के लाभों एवं उपयोगिता के बारे में उपयोगी जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सुचारु संचालन इंजीनियर जैन ने किया। अंत में इंजीनियर पानेरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन हुआ तथा सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज ग्रहण किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शर्मा ने दी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube