ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वृद्वाआश्रम महामंदिर में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर सेवा दिवस मनाया

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 123 views
वृद्वाआश्रम महामंदिर में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर सेवा दिवस मनाया

दैनिक शुभ भास्कर महावीर सिंह गरासिया राजस्थान जोधाणा आश्रम में हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग, बच्चों व छात्रों की सेवा, वस्त्रदान, सरकारी अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को भोजन कराना, सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर, स्ट्रेचर टोली भेंट करना आदि अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की समाजसेवी दिनेश मेवाड़ा व सीमा मेवाड़ा की सुपुत्री दीक्षा मेवाड़ा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जोधाणा वृद्वाआश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर वृद्धजनों के साथ केक काटकर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर दीक्षा मेवाड़ा का जन्मदिवस मनाया गया जोधाणा वृद्वाआश्रम परिवार की ओर से दीक्षा मेवाड़ा को पुष्प गुच्छ भेंट कर व फाउंडेशन परिवार द्वारा मेवाड़ा परिवार को दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर दीक्षा मेवाड़ा को जन्मदिवस की बधाई दी दिनेश मेवाड़ा ने बताया की वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर जन्मदिवस मनाकर बहुत खुशी प्राप्त हुई जोधाणा वृद्वाआश्रम के रतन सिंह गहलोत, दिपक शर्मा, मोहित गहलोत ने फाउंडेशन परिवार का व मेवाड़ा परिवार का आभार प्रकट किया इस दौरान दिनेश मेवाड़ा, राधिका कानुंगा, विजयलक्ष्मी हर्ष, सीमा मेवाड़ा, कंचन सर्राफ, दीक्षा मेवाड़ा आदि उपस्थित थे

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube