ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में 26 जनवरी को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 19 views
पीपाड़ शहर में 26 जनवरी को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

नवरतन औझा

​पीपाड़ शहर। शहर की उचियारड़ा बस्ती में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन' को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पिछले 10 दिनों से न्यू सैनिक स्कूल में समिति के अशोक के मार्गदर्शन में आयोजन समिति द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।​सम्मेलन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो मालियान सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही संयोजक सम्पतराज एवं साध्वी संतोष बाईसा के सानिध्य में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।​सम्मेलन में जन-सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की टोलियां पिछले दो दिनों से सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन अलसुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। साथ ही, घर-घर जाकर पीले चावल और निमंत्रण पत्र वितरित कर इस भव्य आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।​इस सम्मेलन की सबसे विशेष बात पाली रामद्वारा के संत सुरजन दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube