ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में प्रजापति समाज द्वारा श्री यादें माता जयंती पर विशाल जुलूस का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 20 Jan 2026 · 38 views
शाहपुरा में प्रजापति समाज द्वारा श्री यादें माता जयंती पर विशाल जुलूस का आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-प्रजापति समाज द्वारा आज श्री यादें माता जयंती के अवसर पर शाहपुरा नगर में भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में समाजजनों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर शाहपुरा नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।
जुलूस के स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम खटीक, पूर्व पार्षद नाथु कोली, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, गणेश जीनगर, गिरिराज सोनी, बालकिशन प्रजापत, शुभम सोनी, नारायण सिंधी, रॉक्सी सेन मोहित जैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने प्रजापति समाज को श्री यादें माता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान एवं एकता की कामना की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube