ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित,नेहपाल सिंह का किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 20 Dec 2025 · 45 views
श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित,नेहपाल सिंह का किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी की बैठक का आयोजन शनिवार को पत्रकार संघ के कार्यालय पर श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी के विधि सलाहकार नेहपाल सिंह को जिला जल प्रहरी सम्मान मिलने पर उनका दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,मीडिया प्रभारी नेमी नीमला व संगठन मंत्री अमन जैन ने बताया कि बैठक में जनवरी माह में नववर्ष समारोह का आयोजन करने की बात की गई। वहीं बैठक में सभी पदाधिकारियों को श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता कार्ड दिया गया। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा राजगढ़-रैणी के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा,सचिव महेंद्र मीना, महासचिव रतन तिवाड़ी,संगठन मंत्री अमन जैन,विधि सलाहकार नेहपाल सिंह,कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा,मीडिया प्रभारी नेमी नीमला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube