कूड़ में विराट हिंदू सम्मेलन: "सनातन की रक्षा के लिए समाज का संगठित होना अनिवार्य" - शांति प्रसाद
By Shubh Bhaskar ·
19 Jan 2026 ·
74 views
कूड़ में विराट हिंदू सम्मेलन: "सनातन की रक्षा के लिए समाज का संगठित होना अनिवार्य" - शांति प्रसाद
नवरतन औझा
पीपाड़ शहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कूड़ गांव में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्राचीन संस्कृति को बचाने और हिंदू समाज में एकता लाने पर विशेष जोर दिया।सम्मेलन का शुभारंभ ठाकुरजी के मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ मंगल गीत गाती सैकड़ों महिलाओं की इस यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात, साकेतवासी महंत नेनपुरी महाराज की तपोस्थली पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में महंत नरेंद्र पुरी, महंत देवेंद्र गिरी, महंत कमलदास और विलेश्वरधाम के महंत गोपालदास महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।नेड़की नाडी (रामड़ावास रोड) पर आयोजित मुख्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शांति प्रसाद ने कहा आज भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित होना ही होगा। हमें समाज में समरसता, संस्कार और राष्ट्र बोध को मजबूत करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके।कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण 'भारत माता' और 'रामलला' के जयकारों से गुंजायमान रहा। धर्मप्रेमी मुल्तान तांडी ने बताया कि सम्मेलन के समापन पर सामूहिक प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें 1,500 से अधिक ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।