ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 20 Dec 2025 · 125 views
नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन।

जोधपुर पीपाड सिटी।नवरतन ओझा।राजकीय कन्या महाविद्यालय, पीपाड़ सिटी में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।एम्स जोधपुर के प्रोफेसर एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. नीति रस्तोगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने छात्राओं को नशे एवं सोशल मीडिया की लत से दूर रहने की सलाह दी और नशामुक्त जीवन अपनाकर शिक्षा एवं खेल के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया।सहायक आचार्य विकास तिवाड़ी ने तंबाकू, बीड़ी एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उनसे दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, "नशा न केवल हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि हमारे भविष्य को भी बर्बाद कर सकता है।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य जगदीश सारण ने की। उन्होंने छात्राओं को योग एवं ध्यान के महत्व से अवगत कराते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इनके नियमित अभ्यास की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, योग और ध्यान हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम में सहायक आचार्य तुलसी मीना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने नशा नहीं करने की शपथ ली।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube