राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज दिनांक 19 जनवरी, 2026 को एनएसएस के सात दिवसीय कैंप में पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देते हुए
By Shubh Bhaskar ·
19 Jan 2026 ·
30 views
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज दिनांक 19 जनवरी, 2026 को एनएसएस के सात दिवसीय कैंप में पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देते हुए स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया, राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्राचार्य डॉ.मदन लाल मीणा के अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सबल एवं वर्तमान प्रभारी किरण यादव के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रिटायर्ड इंजीनियर विनोद शर्मा एवं सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा ने पौधारोपण स्वयंसेवकों के साथ किया, स्वयंसेवको ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के अन्य स्टाफ साथियों सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, रितु शर्मा, डॉ धर्मवीर कुमावत, डॉ.सुमैया, महेंद्र मधुकर वर्मा,डॉ. सीता मीणा का कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा।