राजगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा नवाचार, स्वयं सहायता समूहों को मिले दो ट्रैक्टर।
By Shubh Bhaskar ·
19 Jan 2026 ·
70 views
राजगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा नवाचार, स्वयं सहायता समूहों को मिले दो ट्रैक्टर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए कस्टम हायरिंग सेंटर, ब्लॉक राजीविका के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को दो ट्रैक्टर प्रदान किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बन्ना राम मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डेयरी चेयरमैन नीति सागवान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भारत माता सीएलएफ एवं नवज्योति सीएलएफ को विधिवत पूजन-अर्चना के पश्चात ट्रैक्टर सौंपे गए। इस पहल से ब्लॉक की भारत माता एवं नवज्योति सीएलएफ से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कृषि कार्य एवं आजीविका के साधन और अधिक सुलभ हो गए हैं। इससे महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को नया आयाम प्राप्त होगा।
ब्लॉक इंचार्ज हिमांशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ ब्लॉक में वर्तमान में 1,280 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 13,020 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन ट्रैक्टरों के माध्यम से समूहों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
मुख्य अतिथि बन्ना राम मीणा ने कहा कि राजगढ़ ब्लॉक की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं समूह आधारित कार्यों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में भजनलाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राजीविका जैसी योजनाएं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक पीएमआईएस विनीत, एफपीओ सीईओ ताराचंद सैनी, भारत माता सीएलएफ मैनेजर सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति, नवज्योति सीएलएफ मैनेजर सुमन मीणा, कोषाध्यक्ष सरोज, दोनों सीएलएफ की कार्यकारिणी सदस्य तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।