ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर क्षेत्रीय बैठक संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 19 Jan 2026 · 35 views
आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर क्षेत्रीय बैठक संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- पाटन- प्राचीन कॉल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक रविवार को ग्राम पंचायत पाटन के एकलव्य मॉडल स्कूल माचाड़ी पाटन सड़क मार्ग पर पाटनबास के पास स्थित आदिवासी मंच पर आगामी 19 फरवरी 2026 फुलेरा दूज के अबूज सावे पर गांव अनावड के संत बाबा रामदेव आश्रम के पास आयोजित होने वाले क्षेत्र के प्रथम आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर क्षेत्रीय मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पटेल छोटेलाल मोटा ने की।
*पाटन सरपंच सरोज मीणा* ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर रिटायर्ड तहसीलदार जयराम पटवारी, एसीबीओ रामस्वरूप झालाटाला, रिटायर्ड एक्सईएन शिवराम भजेडा, रिटायर्ड चीफ मैनेजर बनवारीलाल प्रागपुरा, प्रारूपकार रूप सिंह ईंटेडा, आदिवासी सेवा संस्थान अध्यक्ष रामकिशन आदुका, जिला पार्षद गोकुलभाई डाबला, कैलाश पटेल पाटनबास, जगदीश मास्टर अनावडा, लल्लू राम खुर्द, मुरारीलाल रतनपुरा, हजारीलाल अनावडा, एडवोकेट पी.डी. नीमला, रामसिंह बंडला, भारत सरकार में निदेशक मनोहरलाल ओडपुर, हंसराज कांदोली, सूबेदार लालचंद बीघोता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में ग्राम पाटनबास द्वारा प्रत्येक जोड़े को एक सेंटर टेबल देने तथा स्थानीय सरपंच सरोज मीणा द्वारा ₹51,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता रामगोपाल मीणा ने बताया कि अब तक लगभग 21 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, जो 25 से 30 तक पहुंच सकता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण कराने एवं तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर आसपास के गांवों सहित राजगढ़, रेणी, लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, टहला, बसवा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन मुकेश गुरुजी पाटन द्वारा किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube