राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम शर्मा को मनाया।
By Shubh Bhaskar ·
19 Jan 2026 ·
68 views
राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम शर्मा को मनाया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ- राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी समाजसेवी नारी शक्ति श्रीमती पूनम शर्मा शास्त्री को सौंपी है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ‘बबलू पंडित’ ने नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा के आवास पर पहुंचकर संगठन का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके सुपुत्र प्रत्यज्ञ शर्मा को भी संगठन का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित दूबे, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ‘बबलू पंडित’, संगठन के राष्ट्रीय संचालक एवं संरक्षक डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री सुभाष तिवारी सहित संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अरविंद उपाध्याय उपस्थित रहे।
नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगी तथा प्रदेश में महिलाओं को संगठित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती पूनम शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा दी।