पीपाड़ सिटी: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़, सैकड़ों ने करवाया पंजीकरण
By Shubh Bhaskar ·
20 Dec 2025 ·
242 views
पीपाड़ सिटी: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़, सैकड़ों ने करवाया पंजीकरण
जोधपुर पीपाड़ सिटी। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पंचायत समिति पीपाड़ सिटी में सुरक्षा भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने भाग लेकर अपना भविष्य संवारने के लिए उत्साह दिखाया। कमांडेंट कार्यालय व एसआईएस के राकेश चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में भर्ती के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाई गई। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास अनिवार्य था ।पंजीकरण के लिए युवाओं ने शुल्क के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उदयपुर स्थित सेंटर पर एक माह का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसआईएस के दर्शन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन्हें औद्योगिक क्षेत्रों, निजी संस्थानों, राजकीय उपक्रमों, अस्पतालों और ऐतिहासिक धरोहरों पर नियुक्त किया जाएगा।