ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शुभ मुहूर्त में ददरौहा आश्रम पर हुआ ब्राह्मी सेवन कार्यक्रम।

By Shubh Bhaskar · 19 Jan 2026 · 33 views
शुभ मुहूर्त में ददरौहा आश्रम पर हुआ ब्राह्मी सेवन कार्यक्रम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन माघ मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के शुभ नक्षत्र में बड़नगर रोड स्थित ददरौहा आश्रम, उज्जैन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मी सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर आचार्य वासुदेव शास्त्री (पुरोहित) एवं ददरौहा आश्रम के महामंडलेश्वर श्री मनीष दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों, वैदिक बटुकों एवं श्रद्धालु भक्तों ने आयुर्वेदिक ब्राह्मी का सेवन किया। विदित है कि ब्राह्मी का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा बुद्धि में तीव्रता आती है। इसका विशेष लाभ विद्यार्थियों एवं बच्चों को प्राप्त होता है, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, डॉ उपेंद्र नाथ त्रिपाठी,शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय,संरक्षक पंडित जियालाल शर्मा, पंडित शैलेंद्र द्विवेदी,आचार्य धनीराम तिवारी,मुरली शर्मा, शैलेश दुबे,मिलिंद शर्मा, रमाकांत शर्मा,धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कोटवानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से ब्राह्मी का सेवन कर आयुर्वेद के महत्व को आत्मसात किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाना एवं प्राचीन भारतीय आयुर्वेदिक परंपरा से जोड़ना रहा। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube