31 जनवरी को मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा की जयंती।
By Shubh Bhaskar ·
19 Jan 2026 ·
68 views
31 जनवरी को मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा की जयंती।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर कस्बे के मानसरोवर जोहड़ पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में जांगिड समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम जांगिड उर्फ बिरला ने की।
बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती आगामी 31 जनवरी 2026 को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। विश्वकर्मा जांगिड विकास समिति नारायणपुर के अध्यक्ष चौथमल जांगिड ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
बैठक में घनश्याम जांगिड, चौथमल जांगिड, शांतिलाल जांगिड, सुभाष जांगिड, श्यामलाल जांगिड, कांतिलाल जांगिड, मनोज जांगिड, बृजमोहन जांगिड, गिर्राज जांगिड, गणेशलाल जांगिड, ताराचंद जांगिड, बुद्धाराम जांगिड, रामकरण जांगिड, रघुवीर जांगिड, लोकराम जांगिड सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।