ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सानिया हाशमी व सीमा चौहान द्वारा अभिवक्ताओ के साथ बैठक का आयोजन हुआ

By Shubh Bhaskar · 19 Jan 2026 · 27 views
न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सानिया हाशमी व सीमा चौहान द्वारा अभिवक्ताओ के साथ बैठक का आयोजन हुआ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित "न्याय आपके द्वार" अभियान के तहत भीलवाड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता मे एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान द्वाराअधिवक्ताओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिवक्ताओं से जनउपयोगी सेवाओं से वंचित व्यक्तियों को इस अभियान की जानकारी देने एवं इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने हेतु सहयोग चाहा गया।
जिससे आमजन को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी हो व आमनागरिक अपने गली मोहल्ले मे फैल रही गंदगी, खराब सड़के व नालिया, अत्यधिक पानी व लाइट बिल, हॉस्पिटल की सुविधा मे अव्यवस्था, शैक्षिक संस्था से जुडी सेवाओं मे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक पहचान पत्र के साथ प्रार्थना पत्र मे समस्या का विवरण लिखकर दे सकते है। उन समस्याओ को स्थाई लोक अदलात के माध्यम से निस्तारण करवाया जायेगा।
अतः इस प्रकार सफल बैठक का आयोजन किया गया जिसमे बार अध्यक्ष आशीष पालीवाल, एवं अन्य अधिवक्तागण त्रिलोकचंद नोलखा, रामप्रसाद जाट, नमन ओझा, अनिल शर्मा, अंकित शर्मा, चावण्ड सिंह, अक्षयराज रेबारी, दुर्गालाल राजौरा, दीपक पारीक, हितेष शर्मा, नाहर सिंह, कमलेश मुंडेतियाँ आदि उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube