ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बस की टक्कर से नाथ संप्रदाय के साधु की मौत, समाज ने लगाया जाम, धरने पर बैठे लोग।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 86 views
बस की टक्कर से नाथ संप्रदाय के साधु की मौत, समाज ने लगाया जाम, धरने पर बैठे लोग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 248-ए पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बस की टक्कर से नाथ संप्रदाय के साधु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित समाजजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मिली जानकारी के अनुसार नाथ जोगी संप्रदाय के साधु लक्ष्मणनाथ (65 वर्ष), निवासी अरनिया, बाबा भर्तृहरि धाम पर डीएनटी समाज द्वारा आयोजित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रही विशाल महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नटनी का बारा क्षेत्र में पीछे से पुलिस की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मणनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन मुकदमा दर्ज करने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर नाथ जोगी संप्रदाय के लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों ने उचित कार्यवाही होने तक जाम नहीं खोलने का निर्णय लिया।
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तुरंत पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग से संपर्क कर घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube