ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नि :शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ झड़ौदा में हैल्थ चेकअप कैंप में 70 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 38 views
नि :शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ झड़ौदा में हैल्थ चेकअप कैंप में 70 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

दैनिक शुभ भास्कर अश्विनी वालिया
नई दिल्ली ओम हेल्प फाउंडेशन द्वारा आज बुराड़ी विधानसभा के झड़ौदा गांव की बाल्मीकि चौपाल में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ डॉ कविता त्यागी व कांग्रेसी नेता मंगेश त्यागी ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया।
इस कैंप में सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली की वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ कविता त्यागी की अध्यक्षता में विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आंखों के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने नेत्र जांच की और ग्रामीणों को आंखों की देखभाल से जुड़ी सलाह दी। वहीं कलोव डेंटल क्लिनिक की टीम ने दंत परीक्षण किया वहीं फिट नेचुरल संस्था की डॉ मनीषा ने मरीजों का बीएमआई टेस्ट करके स्वस्थ जीवन शैली बारे सलाह दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ कविता त्यागी व अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने लगभग 70 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप में बीपी,शुगर और ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई टेस्ट, सीबीई टेस्ट जैसी जरूरी जांचें भी निःशुल्क की गईं। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन बच्चन सिंह राणा,कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मंगेश त्यागी,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार,पंकज कुमार,अनूप राणा,सुनील ढींगया,मलकीत सिंह,राजेश कुमार,सनी साहनी, वीर सेन,अशोक सिसौदिया सहित अन्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन
झड़ौदा गांव में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी हैल्थ चैकअप कैंप में मरीजों को चेक करती कार्डियोलॉजिस्ट डॉ कविता त्यागी

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube