ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़सिटी: घुमन्तु समुदाय के लिए विशेष सहायता शिविर कल से शुरू, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 61 views
पीपाड़सिटी: घुमन्तु समुदाय के लिए विशेष सहायता शिविर कल से शुरू, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

​पीपाड़सिटी | राज्य सरकार के निर्देशानुसार विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के कल्याण के लिए सोमवार से विशेष सहायता शिविरों का आगाज कल से हो रहा है। यह शिविर 23 जनवरी तक जिले के पीपाड़सिटी, बिलाड़ा, भोपालगढ़ सहित सभी नगरीय निकायों और पंचायत समितियों में आयोजित किए जाएंगे।

​शिविर का मुख्य उद्देश्य

​सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि इन शिविरों का प्राथमिक लक्ष्य घुमन्तु समुदाय के उन व्यक्तियों की पहचान करना और उनके दस्तावेज तैयार करना है, जो अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।​शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर मे ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र,जन आधार कार्ड बनाये जायेगे।​इस पहल के अंतर्गत विमुक्त (9), घुमन्तु (10) और अर्द्धघुमन्तु (13) की कुल 32 जातियों को शामिल किया गया है। दस्तावेज तैयार होने के बाद ये परिवार केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ सकेंगे जैसे ​मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना,​सामाजिक सुरक्षा पेंशन,​पालनहार योजना का फायदा मिल सकेगा।​ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद पंवार ने जानकारी दी कि 'मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना' के तहत जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube