ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में योग जागरूकता अभियान की शुरुआत। दिवानपुरा यज्ञशाला से हुआ शुभारंभ, अब हर ग्राम पंचायत में होंगे योग शिविर।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 18 views
श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में योग जागरूकता अभियान की शुरुआत।
दिवानपुरा यज्ञशाला से हुआ शुभारंभ, अब हर ग्राम पंचायत में होंगे योग शिविर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गंगापुर सिटी- श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में गंगापुर सिटी के दिवानपुरा यज्ञशाला में आज एक भव्य एवं प्रेरणादायक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से योग जागरूकता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में हरिया का मंदिर ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को योग, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेंद्र छावड़ी, केदारनाथ शर्मा, नरोत्तम मीणा एवं राजेश बाबा उपस्थित रहे। शिविर के दौरान योगाभ्यास के साथ-साथ नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, गौमाता के महत्व तथा एवीएन ऑर्गेनिक कृषि जैसे विषयों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
लोकेंद्र छावड़ी ने नेचुरोपैथी एवं जैविक खेती के महत्व पर सरल, सारगर्भित एवं प्रभावी भाषा में प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा एवं जैविक खेती से स्वस्थ शरीर और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। वहीं केदारनाथ शर्मा एवं नरोत्तम मीणा ने योग, प्राणायाम तथा विभिन्न आसनों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामीणों को व्यावहारिक रूप से योगाभ्यास कराया।
शिविर में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि यह उनका पहला अवसर था जब उन्होंने योग को केवल सुना ही नहीं, बल्कि स्वयं करके उसके सकारात्मक प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। ग्रामीणों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
इस योग शिविर के आयोजक प्रहलाद मीणा (गो सांसद करौली-धौलपुर) रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्य होरिलाल मीणा, भगवती पटेल, प्यारी मीडिया, हरिकेश मास्टर, खेमराज मीणा एवं भंवर मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत दिवानपुरा यज्ञशाला से की गई है और आने वाले समय में इसी प्रकार के योग, नेचुरोपैथी एवं प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े शिविर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं स्वस्थ, जागरूक समाज निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube