ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना 28 जनवरी को* कार्यक्रम को लेकर जाट समाज की अहम बैठक हुई आयोजित

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 121 views
तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना 28 जनवरी को*
कार्यक्रम को लेकर जाट समाज की अहम बैठक हुई आयोजित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जाट छात्रावास कलिजरी गेट शाहपुरा में पूर्व में स्थापित वर्षों पुराने तेजाजी महाराज के स्थान में तेजाजी महाराज की स्वीकृति से परिवर्तन करते हुए जाट समाज द्वारा एक भव्य स्थान का निर्माण किया गया जिस पर तेजाजी महाराज की मूर्तियों को पुन स्थापित किया जाएगा।
जाट समाज ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार इस संबंध में तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक जाट छात्रावास में रखी गई। जिसकी अध्यक्षता स्वर्गीय बना लाल के भतीजे सत्यनारायण घसवा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी को जागरण कार्यक्रम होगा और 28 जनवरी को तेजाजी महाराज की मूर्तियों की पुनर्स्थापना की जाएगी जिसकी जिम्मेदारियां का विभाजन किया गया। मूर्तियों के पुनर्स्थापना दिवस पर सवामनी प्रसादी का कार्यक्रम रखा जाना भी तय किया गया।
आज की बैठक में उपाध्यक्ष रामधन जाट, सह सचिव रतनलाल जाट, रामप्रसाद जाट, शांतिलाल जाट, भैरूलाल जाट, बेनाथ जाट, कालू जाट उपस्थित रहे।
आगामी बैठक 25 जनवरी को छात्रावास परिसर में रखी गई है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube