ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति तहसील शाहपुरा की बैठक संपन्न

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 117 views
श्री वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति तहसील शाहपुरा की बैठक संपन्न

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-श्री वैष्णव बैरागी युवा सेवा समिति तहसील शाहपुरा के तत्वाधान में चारमिल बालाजी महाराज दौलतपुरा चौराहा के स्थान पर वैष्णव समाज की तहसील स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गत दिनांक 9 जनवरी 2026 को आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जन्मोत्सव के आयोजन का आय-व्यय का हिसाब सभी समाज बंधुओ के सामने पढ़कर सुनाया गया एवं उसका अनुमोदन किया गया। साथ ही बैरागी समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के बारे में भी चर्चा की गई एवं आने वाले समय में प्रतिभावान सम्मान समारोह और वैवाहिक सम्मेलन आयोजित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में निम्न समाज बंधु उपस्थित रहे जिसमे ओमप्रकाश वैष्णव दौलतपुरा, सत्यनारायण वैष्णव प्रतापपुरा, मिश्री दास वैष्णव दौलतपुरा, बजरंगदास वैष्णव सारांश, बसंत कुमार वैष्णव देवखेड़ा, लक्ष्मण दास वैष्णव रघुराजपुरा, विष्णु वैष्णव चारमील, शांतिलाल वैष्णव हुकुमपुरा, संपत दास वैष्णव सेवनी, बसंत कुमार वैष्णव शाहपुरा, सत्यनारायण वैष्णव बडेसरा, घीसुदास वैष्णव शाहपुरा, महावीर वैष्णव सेवनी, अमित वैष्णव शाहपुरा, दिलखुश वैष्णव रायपुर, ओमप्रकाश वैष्णव अमरपुरा, आदि समाज बंधु उपस्थित रहे!

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube