ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव राजगढ़ में 22 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 31 views
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव राजगढ़ में 22 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ - राजगढ़ अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव को लेकर रविवार को ठिकाना गंगा बाग में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आयोजन को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थल महंत जी की हवेली, ठिकाना गंगा बाग को निर्धारित किया गया। महोत्सव के दिन सुंदरकांड पाठ, भगवान श्रीराम की महाआरती, भजन संध्या एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राम दरबार की भव्य झांकी सजाई जाएगी तथा पूरे ठिकाना गंगा बाग को आकर्षक सजावट और लाइटिंग से सजाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र दाधीच ने की। बैठक में महंत प्रकाश दास महाराज,पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, प्रेमनाथ धामाणी,विनोद मिश्रा,पंडित उदयभान शर्मा,अशोक जांगिड़, राजू भैया मददगार,प्रदीप शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी, विष्णु शर्मा, महेंद्र मीणा पार्षद पवन सिंह नरूका,विकास शर्मा,संस्कार सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:15 बजे शुरू किया जाएगा। तथा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube