ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलेक्टर ने रात अचानक रैन-बसेरा सहित रामघाट पहुंच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 41 views
जिला कलेक्टर ने रात अचानक रैन-बसेरा सहित रामघाट पहुंच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।


निराश्रित व्यक्तियों सहित श्रद्धालुओं को वितरित किए कंबल।

अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश चित्रकूट - डीएम पुलकित गर्ग ने कल देर रात अचानक नगर पालिका परिषद, चित्रकूट धाम द्वारा संचालित रेन बसेरा, बस स्टैंड कर्वी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेन बसेरा में ठहरे निराश्रित व्यक्तियों से संवाद किया गया तथा उपस्थित केयरटेकर दिलीप द्वारा संधारित अंकन रजिस्टर का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में रेन बसेरा में साइनेज उपलब्ध न होने पर शीघ्र साइनेज लगाए जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर अलाव जलते हुए पाए गए।
इसके उपरांत रेन बसेरा, सीतापुर का निरीक्षण किया गया, जहाँ केयरटेकर सौरभ सोनकर ने अवगत कराया कि आज की तिथि में रेन बसेरा में 137 व्यक्ति विश्राम कर रहे हैं। रेन बसेरा में पेयजल व्यवस्था हेतु बड़ी स्टील की कैंपर जल पात्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रजाई एवं गद्दे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में पाई गई।
डीएम ने जानकारी देते बताया कि रेन बसेरा में श्रद्धालुओं को लेकर बसों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, अतः सभी श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु उचित एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उपलब्ध सभी अतिरिक्त हॉल एवं कमरों को खोलकर उनमें भी रजाई–गद्दों की समुचित व्यवस्था की जाए।
रेन बसेरा में संचालित निःशुल्क सुलभ शौचालय एवं निर्मित हॉल का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें शौचालयों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात अमावस्या मेला को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामघाट पर खोया-पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा आदि को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा सिंचाई विभाग को बैरिकेडिंग दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में मौजूद डाक्टरों एवं फार्मासिस्टों को किसी भी आपात स्थिति में पूर्ण सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रामघाट पर मौजूद निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube