ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की धमाकेदार जीत मयंक पूर्बिया के धुआंधार बल्लेबाजी से सलूंबर क्रिकेट टीम पर शानदार जीत

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 34 views
आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर की धमाकेदार जीत
मयंक पूर्बिया के धुआंधार बल्लेबाजी से सलूंबर क्रिकेट टीम पर शानदार जीत
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर।मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में फील्ड क्लब में आरएनटी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब उदयपुर व सलूंबर क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब के सलामी बल्लेबाज मयंक पूर्बिया व प्रशांत सोनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज मयंक ने सात छक्के एवं 11 चौंके के बदौलत 100 रन बनाकर इस प्रतियोगिता का पहला शतक लगाया। प्रशांत सोनी ने दो छक्के एवं छह चौके के बदौलत 50 रन बनाकर निर्धारित 10 ओवर में 165 रन बनाएं ।जिसके जवाब में सलूंबर टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 51 रन ही बना पाए। कप्तान गुलाब नबी के नेतृत्व में टीम ने शानदार क्षेत्र रक्षण किया। वही शानदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। टीम ओनर हुकुमचंद गर्ग, टीम मैनेजर दीपक मेघवाल, टीम कोच हेमंत आमेटा तृतीय ने क्रिकेट टीम के कप्तान गुलाम नबी, प्रशांत सोनी, दिलीप यादव, गौरव सिंह राठौड़, मनीष जिनगर, भोम सिंह मीणा, हंसराज मीणा, हेमंत रेगर, मुकेश वेद, मनीष सुंडा, कार्तिक ट्रेलर, मयंक पूर्बिया, तौसीफ रजा, गौरव पंडिया, रवि लोहार को शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया ।मैन ऑफ द मैच अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने मयंक पूर्बिया को दिया।

दूसरे मैच में आरएनटी रॉयल्स ने पन्नाधाय को हराया।
तीसरे मैच में पीडिया सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम उदयपुर ने उदयपुर ग्रामीण को 9 विकेट से हराया। उदयपुर ग्रामीण में पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। कप्तान प्रकाश गॉड के नेतृत्व में पीडिया सुपर जॉइंट ने 6.5 ओवर में 74 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली मैन ऑफ द मैच अरशद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube