ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीएमश्री विद्यालय में खेल एवं सांस्कृतिक समारोह, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 45 views
पीएमश्री विद्यालय में खेल एवं सांस्कृतिक समारोह, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी में सांस्कृतिक, शैक्षणिक खेल एवं वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरि खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुम्भावत एवं एसीबीईओ रामप्रसाद शर्मा के आतिथ्य में सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच संचालन मातादीन शर्मा ने किया।
प्रधानाचार्य मूलचंद मीना ने बताया कि पीएमश्री गतिविधि के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में यूसीईईओ परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहारीसर, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल मांदरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी एवं पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
नेटबाल प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर वर्ग में एमजीजीएस मांदरी के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय की बालिकाएं प्रथम तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री विद्यालय की बालिकाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं का संचालन मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक गोपाल चौधरी, सियाराम मीणा एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सविता मीणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भरतराम शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुशील सैन, भैरुसहाय टॉक, भामाशाह राजू पटेल, व्याख्याता लेखराज, राजेंद्र शेखर, पवन कुमार, लोकेश कुमार, नवीन कुमार शर्मा, रेखा जैन, शशिप्रभा, जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube