ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 25 views
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- विवेकानंद नगर स्थित विवेकेश्वर महादेव मंदिर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान कृष्णा जोशी, राजेश जोशी, सीमा शर्मा एवं राजेश शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत के पूजन के साथ किया गया। कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भागवत आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री ने रुक्मणी-कृष्ण विवाह का सजीव चित्रण रासलीला के माध्यम से कराया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं अलवर की प्रसिद्ध गायिका कामना शर्मा ने श्याम बाबा के भजनों से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में सुनंदा सैनी, संतोष शर्मा, मिश्रानी,शकुन्तला विजय, दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मी नारायण सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत कथा की जानकारी देते हुए कृष्णा जोशी ने बताया कि कल सातवें दिन सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जबकि परसों आठवें दिन विवेकेश्वर महादेव मंदिर में हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन सभी के सहयोग से किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त भक्तों से समय से पूर्व पधारकर कथा का लाभ लेने का विनम्र निवेदन किया है। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube