ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संस्कृति उत्सव 2026: 18 जनवरी को गोण्डा टाउन हॉल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, सुबह 10 बजे से आयोजन

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 29 views
संस्कृति उत्सव 2026: 18 जनवरी को गोण्डा टाउन हॉल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, सुबह 10 बजे से आयोजन

लोककलाओं को मिलेगा मंच: संस्कृति उत्सव 2026 के तहत गोण्डा में जुटेंगे चयनित कलाकार

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर गोण्डा, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संस्कृति उत्सव 2026 के अन्तर्गत आज जनपद गोण्डा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से गोण्डा टाउन हॉल में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी लोककलाओं और नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
संस्कृति उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं जैसे लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाटक एवं अन्य पारंपरिक कलाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व ग्राम पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी आज जिला स्तर पर अपनी कला प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें भविष्य में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ प्रदेश की लोकपरंपराओं को नई पहचान देने का कार्य करेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कलाकार अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु उपजिलाधिकारी सदर (मोबाइल: 9454416072) एवं जिला पर्यटन सूचना अधिकारी (मोबाइल: 9454767014) से संपर्क किया जा सकता है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube