ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ठाकुर बाबा बस्ती की नारी शक्ति ने हिंदू सम्मेलन की भरी हुंकार

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 34 views
ठाकुर बाबा बस्ती की नारी शक्ति ने हिंदू सम्मेलन की भरी हुंकार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर देश भर में चल रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में ठाकुर बाबा बस्ती शाहपुरा का विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को धरती देवरा में आयोजित होगा।जिसके पोस्टर का विमोचन मातृशक्ति के द्वारा करवाया गया। हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मोडूराम धाकड़ ने बताया कि 25 जनवरी को धरती देवरा में श्री श्री 1008 परम श्रद्धेय संत शिरोमणि प्रकाश दास महाराज, श्री श्री 1008 महेश मणि चैतन्य महाराज मंदसौर के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन राम द्वारा परिसर से विशाल शोभायात्रा के साथ शुरू होगा जो विभिन्न झांकियां, अखाड़ा प्रदर्शन, बैंड बाजा, डीजे, ऊंट, घोड़े के साथ धरती देवरा पहुंचेगी जहां विशाल आम सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विशेष प्रतिभाओं का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन रहेगा। महिला संयोजिका प्रभा देवी शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए महिलाओं की टोलियां बनाई गई है जो घरों-घरों में जाकर पत्रक वितरण व पीले चावल वितरण करेगी साथ ही कलश यात्रा के लिए महिलाओं से संपर्क करेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क कर रहे हैं। बैठक में हेमलता व्यास, पिंकी धाकड़, शांति देवी मीणा, हेमलता कहार‌, पूजा कहार, ललिता देवी कहार, पूजा साहू, ममता घूसर, शीला लक्ष्कार, संतोष देवी कुमावत, ललिता शर्मा, रिंकू शर्मा, उर्मिला कंवर, नीतू कानावत आदि उपस्थित रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube