ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 29 views
प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश झाँसी श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विशुद्धोदय तीर्थ प्यावलजी में जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान एवं पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के संयोजन में श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रावकों ने भूगर्भ भौंयरे में विराजमान अतिप्राचीन मूलनायक आदिनाथ भगवान का मंत्रोच्चार पूर्वक महामस्तकाभिषेक करके विश्वशांति की मंगल कामना के साथ शांतिधारा करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित कर भक्तामर विधान महापूजा सम्पन्न की। तत्पश्चात ग्रामवासियों को वस्त्र एवं मिष्टान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, दिनेश जैन डीके, महेन्द्र सिंघई, डॉ राजीव जैन, मनोज सिंघई, प्रदीप महरौनी, महेन्द्र जैन रेलवे, विनय चौधरी,शरद जैन, महेन्द्र जैन, महिला जैन समाज की संरक्षिका श्रीमति शीला सिंघई, अध्यक्षा सरोज जैन, महामंत्री कल्पना जैन, प्रभा मिट्ठया, सुषमा सिंघई, सारिका सिंघई, मनीषा सिंघई ,पूजा जैन माची, मेघा जैन, वंदना चौधरी सहित अनेकों श्रावक - श्राविकाएं उपस्थित रहें। संचालन पंचायत महामंत्री वरुण जैन एवं आभार क्षेत्र मंत्री खुशाल जैन ने व्यक्त किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube